Thursday 7 April 2016

हैरी पॉटर और उसकी जादुई दुनिया



हैरी पॉटर और उसकी जादुई दुनिया से किताबों और फिल्मों के जरिए ज्यादातर लोग परिचित हैं लेकिन अब उसकी तिलस्मी दुनिया को लोग प्रत्यक्ष देख सकेंगे। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित हॉलीवुड के एक स्टूडियो में ढाई साल की मेहनत के बाद हैरी पॉटर की जादुई दुनिया रच दी गई है। यहां किलेनुमा होगवार्ट्स स्कूल बनाया गया है, जहां जादू की पढ़ाई करवाई जाती थी। इसके अलावा जादुई ट्रेन कई अन्य स्ट्रक्चर भी बनाए गए हैं। स्टूडियो में हुई ओपनिंग सेरेमनी में फिल्म निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग और हैरी पॉटर सीरिज की फिल्मों से जुड़े कई कलाकार भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment